साहित्य रसिकों का सादर अभिवादन
पिछला हफ़्ता तो पूरा का पूरा दिवाली के मूड वाला हफ़्ता रहा| रियल लाइफ हो या वर्च्युअल, जहाँ देखो बस दिवाली ही दिवाली| शुभकामनाओं का आदान प्रदान, पटाखे और मिठाइयाँ| उस के बाद भाई दूज, बहनों का स्पेशल त्यौहार| इस सब के चलते हम ने पोस्ट्स को एक बारगी होल्ड पर रखा और इसी दरम्यान अष्ट विनायक दर्शन को निकल लिए|
पिछले हफ्ते हमने पढ़े थे शेखर चतुर्वेदी के, हल्की-फुल्की चुटकियाँ लेते हास्य रस आधारित हरिगीतिका छंद, और आज पढेंगे धर्मेन्द्र भाई को| धर्मेन्द्र भाई ने श्रृंगार रस, बात्सल्य रस के अलावा एक अन्य छंद के माध्यम से काव्य को विज्ञान का आधार बनाने की वकालत भी की है| तो आइये पढ़ते हैं उन छंदों को :-
आ सामने तेरे, कसौटी स्वर्ण भी चढ़ता नहीं|
चाँदी करे अनुरोध, मुझको, सामने जाना नहीं||
हिमखण्ड, हर हीरा हुआ, हत-प्राण, हीरक-हार है|
हिमखण्ड, हर हीरा हुआ, हत-प्राण, हीरक-हार है|
जब राह भूले तू, वही दिन, हाट का त्यौहार है|१|
हर कल्पना की भावना बन, तू सदा सजती रहे|
हर कल्पना की भावना बन, तू सदा सजती रहे|
संगीत गर तू ही हमारे - गीत का बनती रहे||
अनुरोध मेरा मानकर, सँग - सँग सदा चलती रहे|
अनुरोध मेरा मानकर, सँग - सँग सदा चलती रहे|
तो ज़िंदगी भर, गीत तेरे, लेखनी लिखती रहे|२|
मुस्कान तेरी, इक कठिन सप्ताह का - रविवार है|
यह तोतली वाणी, मुझे, स-शरीर देती - तार है||
तुझ बिन मिले जो भी खुशी, वह भार है, बेकार है|
मुस्कान तेरी, इक कठिन सप्ताह का - रविवार है|
यह तोतली वाणी, मुझे, स-शरीर देती - तार है||
तुझ बिन मिले जो भी खुशी, वह भार है, बेकार है|
तू साथ हो तो ज़िंदगी भर, ज़िंदगी - त्यौहार है|३|
अंधा हुआ जो ज्ञान, सब मिट जायगा, संसार से|
अंधा हुआ जो ज्ञान, सब मिट जायगा, संसार से|
यदि नाव खेना ज्ञान की, तो, भाव की पतवार से||
हम ज्ञान को कर दें सजग, कर - कल्पना, सम्भाव्य की|
हम ज्ञान को कर दें सजग, कर - कल्पना, सम्भाव्य की|
विज्ञान के आगे चले, ये हो कसौटी - काव्य की|४|
विज्ञान के आगे चले - ये हो कसौटी काव्य की| वाह क्या अद्भुत आव्हान है| कवि की कल्पना इन शब्दों के साथ और भी अधिक मुखर हो उठी है| सिवाय इस के - 'मुस्कान तेरी एक कठिन सप्ताह का रविवार है' - के माध्यम से धर्मेन्द्र भाई ने आयोजन में एक अलग तरह की मिसाल पेश की है| इन छंदों में बहुत कुछ है कोट करने लायक, आप खुद एन्जॉय करें और रचनाधर्मी का दिल खोल कर उत्साह वर्धन करें| धर्मेन्द्र भाई ने गणेश विवाह पर भी कुछ छंद भेजे हैं, जिन्हें ठाले-बैठे पर वातायन के अंतर्गत आने वाले दिनों में पढ़ा जा सकता है| तो आनंद लीजिये आप इन छंदों का, टिप्पणियां करने में पीछे न रहें, हम ज़ल्द ही हाज़िर होते हैं एक और नयी पोस्ट के साथ|
जय माँ शारदे!
![]() |
धर्मेन्द्र कुमार 'सज्जन' |